कोरबा। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की जिले में विकास यात्रा के सफलतम आयोजन के लिए सभी सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए आगे भी सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा में उमड़ी भीड़ ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री की सोच और राज्य सरकार की नीतियों पर भरोसा और मजबूत हुआ है। यह हमारे संकल्प और आत्मविश्वास को और भी दृढ़ करता है। चावलानी ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत को भी सराहा। विकास यात्रा प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी, नारायण चंदेल, सांसद डॉ. बंशीलाल महतो, संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन, विकास महतो, ज्योतिनंद दुबे, के मार्गदर्शन से विकास यात्रा सफल रही।