कोरबा। रजगामार व आसपास के गांव में पानी की समस्या बढ़ गई है। गर्मी के कारण कई गांवों का जलस्रोत नीचे चला गया है। जिसके कारण हैंडपंप से पानी नहीं निकल रहा। ग्रामीणों ने पेयजल संकट को देखते हुए समाधान करने की मांग की है। रजगामार व वहां से लगे गांवों के करीब आधा दर्जन से अधिक हैंडपंप से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। काफी दूर से पानी का व्यवस्था करना पड़ रहा है।