कोरबा। बीएमएस प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक एचटीपीपी इरेक्टर हास्टल में हुई। जिसमें कर्मचारी हितों से जुड़े कई मुददोें पर प्रस्ताव पारित किया गया। सम्मेलन में शिक्षाकर्मियों के संविलयन की मांग का भी बीएमएस की ओर से समर्थन किया गया है। अांगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा के वेतन बढ़ोत्तरी सहित अन्य मांगों पर चर्चा की गई है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री राधेश्याम जायसवाल ने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन में असंगठित क्षेत्र के कामगारों के हितों से जुड़े मुददों को उठाया गया है। निर्णय लिया गया है कि जरूरत पड़ने पर संगठन आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा। शिक्षा कर्मियों के संविलियन से जुड़े मुददे पर भी चर्चा हुई है। जिसमें बीएमएस ने शिक्षाकर्मियों के मांग का समर्थन किया है। इरेक्टर हास्टल में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में प्रभारी धर्मदास शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष शिवचरण कश्यप, मोहन एंटी, बिजली क्षेत्र के राष्ट्रीय महामंत्री एलपी कटकवार, असंगठित मजदूर क्षेत्र के प्रभारी विरेंद्र कुमार, पर्यावरण प्रभारी महेंद्र जैन, राज्य कर्मचारी संघ प्रभारी रामकुमार त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बढ़ी संख्या में उपस्थिति रही।