पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर पार्टी ने पठियापाली में महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की मांग की

अंबेडकर पार्टी ने पठियापाली में महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| करतला ब्लाॅक के ग्राम पठियापाली में महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की मांग अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया ने की है। पार्टी के जिला सचिव चंद्रभूषण प्रताप सिंह कंवर ने राष्ट्रपति व प्रदेश के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा है।

ज्ञापन में कंवर ने लिखा है कि करतला ब्लाॅक के मड़वारानी से पूर्व की ओर 6 किमी पर ग्राम पठियापाली आदिवासी बाहुल्य है। जिला भारतीय संविधान के अंतर्गत 5वीं अनुसूची में आता है। यहां उद्योगों के साथ अनेक कल कारखानें, कोयला खदान, विद्युत उत्पादन करने वाले उद्योग हैं। मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल सहित अनेक बड़े हॉस्पिटल संचालित भी हैं। ऐसी स्थिति में महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने व उन्हें मानव संसाधन के रूप में तैयार कर जिले के आदिवासी महिलाओं के उत्थान के लिए महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की आवश्यकता है। महिला पॉलिटेक्निक का नाम शहीद बिरसामुंडा के नाम पर रखे जाने की सलाह भी दी गई है।

खबरें और भी हैं...