कोरबा | निहारिका क्षेत्र के पास सोमवार की देर शाम एक नशेड़ी बच्चे ने हंगामा किया। पास एक बच्ची खड़ी थी। उसने खुद पर चिल्लाना व छेड़छाड़ समझ परिजनों व पड़ोसियों को जानकारी दी। नशेड़ी बच्चे को पकड़ मानिकपुर चौकी रिपोर्ट लिखाने पहुंचे। जहां से मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का बताकर वहां भेज दिया गया। रामपुर चौकी में उनके पहुंचने पर मामला नाबालिग बच्चों से जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने दोनों पक्ष को समझाइश दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया।