पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एकता पैनल ने ज्ञापन सौंप छात्रहित में की मांग

एकता पैनल ने ज्ञापन सौंप छात्रहित में की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| छात्र एकता पैनल का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को शासकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके सक्सेना को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि अंतिम वर्ष के नियमित छात्रों को पूर्व में प्रदेश सरकार टेबलेट दे रही थी, जिसे इस साल बंद कर दिया है। यहां तक कि उक्त छात्रों का नाम स्मार्ट फोन पाने वालों की सूची में भी नहीं है। कॉलेज के अंतिम वर्ष के नियमित छात्रों को यदि टैबलेट नहीं दिया जा रहा है तो उन्हें स्मार्ट फोन से भी वंचित नहीं करना चाहिए। राज्य सरकार ने पीजी कॉलेज में जिनको टैबलेट देना है उनकी सूची में अंतिम वर्ष के छात्रों को शामिल नहीं किया है। फिलहाल प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष के छात्रों को ही यह सुविधा मिलनी है। एकता पैनल के विपिन चौरसिया ने ज्ञापन में लिखा है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होगी वे आंदोलन करने बाध्य होंगे।

खबरें और भी हैं...