पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्काउट और गाइड ने पानी पिलाया ट्रैफिक कंट्रोल करने भी की मदद

स्काउट और गाइड ने पानी पिलाया ट्रैफिक कंट्रोल करने भी की मदद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह की कटघोरा व कोरबा आयोजित आमसभा के दौरान स्काउट्स, गाइड्स व रोवर्स, रेंजर्स ने सेवा कार्य किया। आमसभा में पहुंचने वाले लोगों को पानी पिलाने के साथ ही यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने सहयोग दिया। स्काउट गाइड के कटघोरा ब्लाॅक सचिव प्रीतमलाल राजवाड़े, संयुक्त सचिव भूपेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में कटघोरा में सेवा कार्य किया गया। कटघोरा के शहीद वीरनारायण चौक के समीप प्याऊ भी स्थापित किया गया है। साथ ही चौक व आमसभा स्थल पर यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने में स्काउड गाइन ने सहयोग किया। इस दौरान डीओसी उत्तरा मानिकपुरी, रोवर दीपक, कमल चन्द्रा, पप्पू, गोविंद, संदीप, रेंजर सरिता, उपासना, स्वाति, राधिका, मरियम, कीर्ति, भारती, भूमिका, अनुराधा, स्काउट मास्टर दिगंबर कौशिक व सीनियर रोवर राजीव साहू ने सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...