- Hindi News
- National
- एमडी बनने के बाद पहली बार पहुंचे मूर्ति, बोले सुरक्षा से हो बिजली उत्पादन
एमडी बनने के बाद पहली बार पहुंचे मूर्ति, बोले- सुरक्षा से हो बिजली उत्पादन
छत्तीसगढ़ राज्य बिजली उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक केआरसी मूर्ति ने मंगलवार को कंपनी के तीनों बिजली प्लांट कोरबा पूर्व, डीएसपीएम व एचटीपीपी का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने अफसरों से बोले कि प्लांटों में सुरक्षित ढंग से कार्य करते हुए इकाईयों को अधिकतम लोड पर चलाया जाए। उन्होंने बिजली उत्पादन में निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया आैर कंपनी की प्रगति के लिए बेहतर समन्वय के लिए सबसे सहयोग मंागा। एमडी ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अच्छे से काम करें जो भी कमियां होंगी उन्हें दूर किया जाएगा। इस दौरान कार्यपालक निदेशक (संचारण संधारण-उत्पादन) एनके बिजौरा, एचटीपीपी के मुख्य अभियंता राजेश वर्मा, कोरबा पूर्व के मुख्य अभियंता एसएम गोवर्धन, डीएसपीएम प्लांट के कार्यपालक निदेशक एमएस कंवर सहित अतिरिक्त मुख्य अभियंता एसपी चेलकर, पीके जैन, आरके भागवत, बीबीपी मोदी, एचएन कोसरिया व अधीक्षण अभियंता जेके वैद्य, अन्तनु मुखोपाध्याय, एसपी बारले, वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी टीडी मोहरे समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कोरबा पूर्व प्लांट के मॉडल का निरीक्षण करते हुए एमडी व अन्य अधिकारी
एचटीपीपी में सीएचपी और एमसीआर का किया निरीक्षण
जनरेशन कंपनी के एमडी ने सुबह 8.30 बजे से 440 मेगावाट के कोरबा पूर्व प्लांट का निरीक्षण किया फिर अफसरों की संयुक्त बैठक लेकर प्लांटों के कुशल संचालन व सतत बिजली उत्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद सुबह 11 बजे उन्होंने एचटीपीपी पहुंचकर प्लांट के अलग-अगल हिस्सों का निरीक्षण किया। सीएचपी, 500 मेगावाट की विस्तार परियोजना, ईएसपी, एमसीआर प्रमुख हैं। निरीक्षण के बाद उन्होंने ओआरटी कक्ष में सभी अफसरों की बैठक ली। निर्माणाधीन सीएचपी के कार्य में तेजी लाने के लिए भी निर्देशित किया है।