- Hindi News
- National
- दूसरे दिन भी बिजली की आंख मिचौली जारी तापमान 41 डिग्री तक पहुंचा, गर्मी से हाल बेहाल
दूसरे दिन भी बिजली की आंख-मिचौली जारी तापमान 41 डिग्री तक पहुंचा, गर्मी से हाल-बेहाल
खराब मौसम से लगभग पूरे शहर में िबजली व्यवस्था प्रभावित रहा। जिसे ठीक करने में वितरण विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। तापमान का पारा 41 डिग्री पहुंचने पर उमस भरी गर्मी के बीच लोग परेशान रहे। शहर के पाड़ीमार, तुलसीनगर व दर्री जोन में वितरण व्यवस्था पर प्रभाव पड़ा है। ग्रामीण क्षेत्र के कई हिस्सों मंे भी इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारिश व लाइटनिंग के कारण सप्लाई लाइन में जहां खराबी आई है। वहीं तेज अंधड़ के कारण कई स्थानों पर पेड़ के डंगाल बिजली तारों पर टूटकर गिर गए थे। एचटी सप्लाई लाइन प्रभावित होने से कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। साडा काॅलोनी, रविशंकर शुक्ल नगर, शिवाजी नगर, पोड़ीबहार, आरपी नगर, सीएसईबी कालोनी, कोसाबाड़ी, आईटीआई रामपुर, खरमोरा, बालकोनगर, भदरापारा, इण्डस्ट्रीयल एरिया सहित अन्य क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई थी। तुलसीनगर अंतर्गत टीपी नगर, सीतामढ़ी, पावर हाऊस रोड क्व आसपास के क्षेत्र में भी लोग देर रात तक परेशान रहे। दर्री क्षेत्र में यही समस्या रही। मंगलवार को भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ था, जिससे लोग परेशान रहे। सोमवार-मंगलवार की रात कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति कुछ घंटों के लिए बहाल हुई थी। लेकिन फिर बिजली की आंख मिचौली हुई । वितरण विभाग के अधिकारियों के अनुसार मौसम की खराबी के कारण व्यवस्था प्रभावित हुई थी। स्थिति सामान्य हो गई थी अब परेशानी वाली बात नहीं है।