युकां ने काॅलोनी की सड़क सुधारने की मांग रखी
कोरबा| युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितिन चौरसिया के निर्देश पर सचिव विवेक श्रीवास के नेतृत्व में राज्य बिजली उत्पादन कंपनी के एमडी केआरसी मूर्ति को 5 बिन्दुओं पर ज्ञापन सौंपा है। जिसमें सड़क का निर्माण करने की मांग, चिकित्सा उपकरणों की कमी दूर करने, मनमाने बिजली बिल से परेशानी, सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति कॉलोनी में मकानों का रखरखाव को लेकर ज्ञापन सौंपा । इस दौरान बीसी नामदेव, देवेन्द्र तंवर, दुलेश्वर यादव, विनय आदिले, पुष्पेन्द्र भानु, किशोर कैवर्त, राम प्रकाश,राजू देवांगन व अन्य उपस्थित थे।