कोरबा| कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मणबन तालाब के पास निवासरत गणेश दास महंत (65) सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान गणेश की मौत हो गई। अस्पताली मेमो पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।