कोरबा| बालको नगर के वार्ड क्रमांक 41 परसाभाठा-बेलगरी बस्ती स्थित
कोरबा| बालको नगर के वार्ड क्रमांक 41 परसाभाठा-बेलगरी बस्ती स्थित नवधा पंडाल में बुधवार 18 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से अखंड नवधा रामायण महायज्ञ आयोजित है। महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा। जिसके बाद भरनी बिलासपुर के आचार्य पंडित अजय कुमार अवस्थी कथा वाचन करेंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों समेत श्रृद्धालुओं से नवधा रामायण महायज्ञ में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।