पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टीएल में कलेक्टर बोले दुर्घटना रोकने भारी वाहनों की पार्किंग हो व्यवस्थित

टीएल में कलेक्टर बोले-दुर्घटना रोकने भारी वाहनों की पार्किंग हो व्यवस्थित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर मो. कैसर अब्दुल हक ने अधिकारियों से कहा कि ग्राम्य सुराज अभियान तहत 5 मई तक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सभी अधिकारी जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने विभाग की सहभागिता सुनिश्चित करे। उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।

कलेक्टर ने नगर निगम को सिटी बस संचालन के रूट निर्धारण, समाज कल्याण विभाग को दिव्यांगों के लिए बनाए जा रहे यूनिक कार्ड की प्रगति, मुख्यमंत्री विकास यात्रा को देखते हुए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने सीएसईबी चौक से स्टेडियम-तुलसीनगर बायपास मार्ग पर अव्यवस्थित पार्किंग से होने वाले दुर्घटनाओं को रोकने नगर निगम, परिवहन विभाग व यातायात पुलिस को निरीक्षण कर कार्रवाई करने कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि उच्च न्यायालयों में लंबित जवाब दावा के प्रकरणों में शीघ्र जवाब प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...