पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोरबा| सीएसईबी कालोनी के ओबी 16 निवासी डॉ. रामपाल सिंह का

कोरबा| सीएसईबी कालोनी के ओबी-16 निवासी डॉ. रामपाल सिंह का

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| सीएसईबी कालोनी के ओबी-16 निवासी डॉ. रामपाल सिंह का पुत्र विवेक सिंह पैकरा कक्षा 12वीं का छात्र है। उसके बड़े पिता छत्रपाल सिंह बीमार है जो एक माह से जिला अस्पताल में भर्ती है। रविवार की दोपहर लगभग 12.30 बजे विवेक बड़े पिता को खाना पहुंचाने अस्पताल जा रहा था। इस दौरान अस्पताल के गेट के सामने दो लोगों ने उसे रूकवाया। विवेक के रूकते ही दोनों ने उसे पकड़ लिया। जेब की तलाशी लेते हुए पेंट की जेब से कीमती मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर उन्होंने छात्र के गाल में झापड़ मारा। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी भाग निकले। विवेक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उसने लूटी गई मोबाइल की कीमत 11999 रुपए बताया। मामले में बालको थाना में आरोपियों के खिलाफ लूट का अपराध दर्ज किया गया है।

बीमार बड़े पिता को खाना देने जा रहे छात्र का दो युवकों ने लूटा

खबरें और भी हैं...