पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशेड़ी कर रहा था ग्रामीणों से विवाद रोकने पहुंचे सिपाही पर फावड़े से हमला

नशेड़ी कर रहा था ग्रामीणों से विवाद रोकने पहुंचे सिपाही पर फावड़े से हमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| कटघोरा थाना के जटगा चौकी अंतर्गत कटाेरी नगोई गांव में राजेंद्र समेत तीन युवक नशे में धुत्त होकर पहुंचे। वे सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौच करने लगे। ग्रामीणों ने मना किया तो वे उनसे ही विवाद करने लगे। इसकी सूचना जटगा चौकी में दी गई। जहां से सिपाही चंद्रप्रकाश रात्रे रवाना होकर मौके पर पहुंचा। उसने नशे में हंगामा कर रहे तीनों युवकों को घर जाने की समझाइश दी। इतने सुनते ही वे तीनों आक्रोशित हो गए। उन्होंने सिपाही को पकड़कर उससे मारपीट शुरू कर दी। उनमें से एक युवक ने समीप घर के बाड़ी में रखे फावड़ा लाकर उससे सिपाही पर हमला कर दिया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगा। घटना के बाद तीनों युवक वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने घटना की सूचना जटगा चौकी में देने के साथ ही घायल सिपाही को कटघोरा अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर स्थिति देखकर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां भी कुछ घंटे उपचार करने के बाद सिम्स(बिलासपुर) रेफर कर दिया गया। उधर घटना के बाद भागे तीनों आरोपियों में से दो को ग्रामीणों ने खोजकर पकड़ लिया। जिनकी जमकर खातिरदारी की गई। फिर उन्हें जटगा पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने सोमवार को तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...