बालकोनगर के सेक्टर-2 में अज्ञात ने एटीएम में की तोड़फोड़
कोरबा| बालको नगर थाना अंतर्गत सेक्टर-2 में एसबीआई व एक्सिस बैंक का एटीएम लगा है। रविवार की रात किसी ने एटीएम मंे तोड़फोड़ की। जिससे एटीएम की स्क्रीन टूट गई। बैंक प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले में जांच कर रही है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से एटीएम ड्राई चल रहे हैं। घटना के समय बालको नगर के उक्त दोनों एटीएम में भी नोट नहीं थे। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि एटीएम से नोट नहीं निकलने पर किसी ने गुस्से में घटना को अंजाम दिया होगा। हालांकि उक्त घटना के बाद एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहा है। बैंक जगह-जगह एटीएम तो खोल देते हैंं लेकिन सुरक्षा कर्मी रखने से बचते हैं।