शराब के नशे में बड़े भाई ने गला दबाकर कर दी हत्या
उरगा थाना अंतर्गत पहंदा के दूबराज सिंह कंवर व उसके भाई शिव सिंह के आदतन शराबी होने की वजह से उनके बीच अक्सर विवाद होता था। रविवार की रात को भी उनके बीच विवाद हुआ। जिसपर वे आपस में मारपीट करने लगे। इस दौरान दुबराज खाट पर गिर गया।
शिव सिंह ने अपने पैर समेत नायलोन के थैले से उसका गला दबाया। दम घुटने से दुबराज की मौत हो गई। भाईयों के बीच अक्सर नशे में मारपीट होने की बात सोचकर परिजनों ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन रविवार की सुबह दुबराज का शव खाट पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लगने पर परिजनों से पूछताछ की गई। जिसमें रात में दोनों भाईयों के बीच मारपीट का पता चला। उरगा थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि शिव सिंह से पूछताछ करने पर उसने गला दबाकर छोटे भाई की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
मना करने पर भी परिवार से करता था गाली-गलौच
छोटे भाई की हत्या के आरोपी शिव सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी हो चुकी है। वह अपनी प|ी व दो बच्चों के साथ रहता है। साथ में उसका भाई दुबराज भी रहता था। जो अविवाहित था और अक्सर शराब के नशे में घर पहुंचता था। उससे व उसके परिवार को गाली-गलौच करता था। मना करने पर भी वह नहीं मान रहा था। जिस कारण विवाद के दौरान आक्रोश में आकर उसकी हत्या कर दी।