पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्मार्टफोन आवेदन फाॅर्म काॅलेज नहीं पहुंचा

स्मार्टफोन आवेदन फाॅर्म काॅलेज नहीं पहुंचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी स्मार्ट फोन पाने की उत्सुकता छात्र-छात्राओं में इन दिनों कॉलेजों में लगने वाली भीड़ दिखने लगी है। जो भीषण गर्मी के बाद भी आवेदन फार्म भरने के लिए बीते 4 दिन से कॉलेजों की दौड़ लगा रहे हैं। सुबह से कॉलेज बंद होने तक फार्म आने का इंतजार भी करते हैं। आवेदन फार्म नहीं पहुंचने के कारण छात्र परेशान हो रहे हैं। चिप्स नेे जिले के कॉलेजों में 18 से 25 मई तक आवेदन फार्म भरने समय निश्चित किया है। लेकिन चौथे दिन भी छात्र बिना फार्म भरे वापस लौट गए।

राज्य सरकार की संचार क्रांति योजना का लाभ जिले के 18 शासकीय व निजी कॉलेजों के 13 हजार 504 रेगुलर छात्र-छात्राओं को मिलना है। योजना के तहत छात्रों को मुफ्त में स्मार्ट फोन दिया जाना है। इसके लिए पात्र छात्रों की सूची शासन को भेजी जा चुकी है। इसके पूर्व छात्रों को आवेदन फार्म भरना पड़ेगा। यह प्रक्रिया शासन के निर्देश अनुसार जिले में 18 से 25 मई तक पूरा करना है। सोमवार को भी कॉलेजों मंे आवेदन फार्म नहीं पहुंच पाया है। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले छात्र-छात्रएं सही जानकारी नहीं होने के कारण बीते 4 दिन से कॉलेज आ रहे हैं।

चस्पा कर दी गई है सूची

संचार क्रांति योजना का लाभ दिलाने जिले के सभी शासकीय व निजी कॉलेजों के स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में नियमित छात्र के रूप में अध्ययन करने वालों की सूची लीड कॉलेज ने राज्य शासन को भेज दी है। उक्त सूची कॉलेजों के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। इससे जिन छात्रों का नाम छूट गया होगा वे प्रमाण पत्र दिखाकर जुड़वा सकेंगे।

कॉलेज में आज पहुंच जाएगा आवेदन फार्म

शासकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आरके सक्सेना ने बताया कि आवेदन फार्म समय पर नहीं पहुंच पाया था जिसके कारण छात्रों से नहीं भरवाया गया। आवेदन फार्म चिप्स के कर्मी जिले के नोडल अधिकारी के साथ कॉलेजों में वितरण करेंगे। चिप्स द्वारा मंगलवार को जिले में आवेदन फार्म उपलब्ध करा दिया जाएगा।

चिप्स उपलब्ध कराएगा आवेदन फार्म

स्मार्ट फोन के लिए प्रदेश सरकार का अनुबंध चिप्स (स्टेट डाटा सेंटर भवन, रायपुर) के साथ हुआ है। कॉलेजों में आवेदन फार्म चिप्स को उपलब्ध कराना है। 18 मई को ही यहां आवेदन फार्म पहुंच जाना था, जो 4 दिन बाद भी नहीं पहुंच पाया है।

खबरें और भी हैं...