कोरबा| छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन व रायपुर जिला एथलेटिक्स ऐसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 25 से 27 मई तक 14वीं अंतर जिला छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स चैंपियनशिप होगी। इसमें 20 वर्ष से अधिक के उम्र के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। 23 मई को सुबह 8 बजे सीएसईबी पूर्व फुटबाॅल मैदान में चयन होगा।