पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन लोगों को किया गया जागरूक

स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन लोगों को किया गया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा। औद्योगिक प्रतिष्ठानों में चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत कोरबा पूर्व मंे स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। पखवाड़ा का समापन मुख्य अभियंता एसएम गोवर्धन के मुख्य आतिथ्य व अतिरिक्त मुख्य अभियंता एचएन कोसरिया की अध्यक्षता मंे हुई।

अधिकारी व कर्मचारियों के स्वच्छता शपथ लेने के साथ ही प्लांट परिसर के विभिन्न हिस्सों की साफ-सफाई की गई। समापन अवसर पर प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अभियंता गोवर्धन ने कहा कि उद्योगों में स्वच्छता का स्थान सर्वोच्च है। इससे कार्यक्षमता में वृद्धि के साथ-साथ सुरक्षित कार्य दशा का निर्माण होता है। यह शून्य दुर्घटना लक्ष्य प्राप्ति में भी सहायक होता है। स्वच्छता अच्छे कार्य संस्कृति की पहचान है। इसे सभी अपने जीवन में अपनाए । कोसरिया ने स्वच्छता अभियान को वर्ष भर सतत् जारी रखने का आहवान किया व आभार जताया। स्वच्छता नारा प्रतियोगिता की विजेता मंजू चैहान,जेनेबिबा लकरा,एसआर धुर्वे, एसके साहू, ठेका श्रमिक खेमलाल राठौर, भवानी शंकर निर्मलकर,शिवप्रसाद पाण्डे को पुरस्कृत किया गया। स्वच्छता पखवाडा को सम्पन्न करने में आयोजन समिति के प्रमुख एनके पाण्डेय, ज्योति श्रीवास्तव,जीआर साहू, एसके बडपल्ली, कीर्ति चन्द्रा विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संयोजन जीडी बरवे मुख्य संरक्षा अधिकारी व संचालन एसपी बारले व सरंक्षा अधिकारी नरेन्द्र देवांगन ने किया।

खबरें और भी हैं...