कोरबा| पानी में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। उरगा थाना क्षेत्र के बुढ़ियापाली में पानी में डूबने की घटना में एक मासूम की मौत हो गई। बच्चे की उम्र करीब 2 वर्ष है। पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी है। मामले में बुढ़ियापाली निवासी विरेन्द्र सिंह (39) की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच कर रही है।