कोरबा| बिलासपुर में आयोजित कांग्रेस के शिविर में भाग लेने 18 मई को सुबह 6 बजे कांग्रेसी रवाना होंगे। जिला कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि विधायक जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में 400 कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, बूथ, जोन व सेक्टर पदाधिकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।