पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपील की याचिका खारिज, पोड़ी की पूर्व सरपंच व निलंबित सचिव से 34 लाख 33 हजार की वसूली

अपील की याचिका खारिज, पोड़ी की पूर्व सरपंच व निलंबित सचिव से 34 लाख 33 हजार की वसूली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | पाली ब्लाॅक के ग्राम पंचायत पोड़ी की पूर्व सरपंच मालती राज व निलंबित सचिव मोहन चंद कौशिक से 34 लाख 33 हजार 468 रुपए की वसूली होगी। कलेक्टर ने एसडीएम न्यायालय के निर्णय को सही बताते हुए अपील याचिका को खारिज कर दिया है। दोनों ने बिना तकनीकी मंजूरी के राशि का आहरण कर लिया था। साथ ही बिना अनुमोदन व सत्यापन के राशि खर्च कर लिया था। पूर्व सरपंच व निलंबित सचिव ने एसडीएम कटघोरा न्यायालय के आदेश के खिलाफ अपील की थी। जिसमें कहा था कि जो भी आरोप लगाए गए हैं वह झूठे व निराधार है। 33 लाख 41 हजार 972 रुपए वसूली की बजाए 34 लाख 33 हजार 468 रुपए वसूली का आदेश पारित कर दिया गया है। जो भी कार्य है उसे पूर्ण करा लिया गया है। साथ ही जांच अधिकारी ने प्रतिवेदन सही समय पर संलग्न नहीं किया है। इसलिए मामला ही नहीं बनता। सभी पक्षों की सुनवाई के बाद कलेक्टर ने अपील की याचिका खारिज कर दी है।

कलेक्टर ने एसडीएम के निर्णय को सही माना, बिना काम कराए निकाल ली गई थी राशि

खबरें और भी हैं...