कोरबा| मानिकपुर व दीपका पुलिस ने 7 स्टोरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नगदी जब्त किया गया है। आरोपियों पर सट्टा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मानिकपुर पुलिस ने सूचना पर मुड़ापार निवासी देवेन्द्र श्रीवास, सुभाष ब्लाक निवासी गौरीनंदन त्रिपाठी, अमित यादव, मुड़ापार निवासी रिंकेश यादव को नगद व मोबाइल सहित गिरफ्तार किया है। इसी तरह दीपका पुलिस ने गांधीनगर सिरकी से बसंत कुमार चंद्राकर व 2 अन्य को गिरफ्तार किया है। उनसे 2 मोबाइल, सट्टा-पट्टी व नगद बरामद किया है। आरोपियों पर धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।