पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आदिवासी विकास मोर्चा ने कहा सीएम का करेंगे स्वागत, संगठन को बताया फर्जी

आदिवासी विकास मोर्चा ने कहा-सीएम का करेंगे स्वागत, संगठन को बताया फर्जी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदिवासी विकास मोर्चा के संयोजक गोवर्धन सिंह कंवर व गोंड़वाना युवा मंच के अध्यक्ष नितिन कुमार मरावी ने बयान जारी कर विकास यात्रा में मुख्यमंत्री का स्वागत करने की घोषणा की है।

उनका कहना है कि विकास यात्रा का विरोध करने का निर्णय किसी संगठन विशेष का हो सकता है। समाज का नहीं है। दूसरी ओर सर्व आदिवासी समाज से जुड़े शंभू शक्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को ही फर्जी बता दिया है। उनका कहना है कि जो लोग पत्थलगड़ी आंदोलन का विरोध कर रहे हैं, वह सोची-समझी साजिश है। सर्व आदिवासी समाज ने पत्थलगड़ी आंदोलन का समर्थन करते हुए जशपुर व राजनांदगांव में गिरफ्तार आदिवासी समाज के प्रमुखों की नि:शर्त रिहाई की मांग को लेकर जेल भरो आंदोलन किया था। जिसमें 118 लोगों ने गिरफ्तारी दी थी।

उसी दिन समाज ने घोषणा की थी कि विकास यात्रा का बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद समाज के लोग रणनीति बनाने में जुट गए हैं। आदिवासी विकास मोर्चा जिसका मुख्यालय मड़वाढोढ़ा को बताया गया है। इसके संयोजक कंवर ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज विकास यात्रा का स्वागत करेगा। यह संगठन विशेष का निर्णय हो सकता है लेकिन मुख्यमंत्री का स्वागत करने सभी आगे आएंगे। दूसरी ओर समाज के ध्रुव का कहना है कि छत्तीसगढ़ में सर्व आदिवासी समाज, आदिवासी विकास परिषद व गोंड़वाना समिति ही आदिवासी समाज का नेतृत्व कर रही है।

इसके खिलाफ इस तरह का बयानबाजी करना किसी को शोभा नहीं देता। राजनीतिक एजेंडे के तहत कुछ लोग समाज को गुमराह कर रहे हैं। समाज के लोगों के खिलाफ अन्याय किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सर्व आदिवासी समाज ने पत्थलगड़ी को लेकर बहिष्कार करने लिया था निर्णय

खबरें और भी हैं...