कोरबा| कोरबी धतुरा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान ग्राम पंचायत कोरबी के पीडीएस दुकान का राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे ने निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान संचालक, स्व सहायता समूह एवं हितग्राहियों से चर्चा कर उपलब्ध सामग्री की जानकारी ली। चावल व चने की गुणवत्ता की जांच कर ग्रामीणों से चर्चा की। सरकार की विभिन्न योजनाओं को प्राप्त करने के लिए ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है।