कोरबा| मोतीसागर पारा में पिछले एक माह से निवासरत एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली अंतर्गत मोतीसागर पारा निवासी गंंगाराम रात्रे के निवास मंे गुरुवार की रात करीब तीन बजे सूरजपुर निवासी शिवकुमार (23) ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शिवकुमार करीब एक माह से गंगाराम रात्रे के घर रह रहा था। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुिलस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच आगे बढ़ेगी। मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुिलस ने गंगाराम व उसके घर के लोगों का बयान दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।