रमजान का चांद नजर नहीं आया, रोजा आज से
कोरबा। बुधवार की रात चांद नहीं दिखा तो गुरुवार को पहली तरावीह और शुक्रवार को पहला रोजा होगा। इसके साथ ही फजीलतों व बरकतों का महीना रमजान शुरू हो जाएगा। जिले की मस्जिदों में नमाज का समय और पढ़ाने वाले हाफिज तय कर दिए गए हैं। इस बार रोजा 15 घंटे का होगा। रमजान के महीने में पूरे 30 दिनों तक विशेष इबादतें होंगी। सुबह सादिक से लेकर देर रात तक इबादत का सिलसिला चलता रहेगा। आधी रात के बाद सेहरी कर रोजा रखा जाएगा। फजर से लेकर ईशा तक पांच वक्त की नमाजें अदा की जाएगी। इसके अलावा विशेष नमाज तरावीह अदा की जाएगी। साथ ही साथ कुरआन की तिलावतें भी ज्यादा से ज्यादा की जाएगी। नमाजें व कुरआन की तिलावतें तो साल भर चलती रहती हैं लेकिन इस महीने में इसे बढ़ा दिया जाता है। ताकि सवाब ज्यादा से ज्यादा मिल सके।