- Hindi News
- National
- तेन्दूपत्ता तोड़ने गया पहाड़ी कोरवा भालू के हमले में हमला, अस्पताल में भर्ती
तेन्दूपत्ता तोड़ने गया पहाड़ी कोरवा भालू के हमले में हमला, अस्पताल में भर्ती
कोरबा| वन परिक्षेत्र कुदमुरा के तितरडांड सिमकेंदा निवासी चैतराम (40) पिता सिधुराम कोरवा तेन्दूपत्ता तोड़ने जंगल गया था। इसी दौरान भालू ने हमला कर घायल कर दिया। उसे संजीवनी में जिला अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीण रोज सुबह तेन्दूपत्ता तोड़ने जंगल जाते हैं। इस दौरान जंगली जानवरों से आमना-सामना हो जाता है। दो दिन पहले ही भालू ने हमला कर एक ग्रामीण को घायल कर दिया था। वन विभाग ने घायल के परिजनों को 500 रुपए की सहायता राशि दी है।