पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाथियों के झुंड ने डेढ़ एकड़ की फसल बर्बाद की, 23 हजार का नुकसान

हाथियों के झुंड ने डेढ़ एकड़ की फसल बर्बाद की, 23 हजार का नुकसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| वन परिक्षेत्र बालको में 12 हाथियों का झुंड घूम रहा है। हाथियों ने दोंदरो सराईपाली में धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। 6 किसानों को 23 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। एक पखवाड़े से हाथी इसी क्षेत्र में घूम रहे हैं। नाला किनारे ग्रामीण धान की फसल लेते हैं। जिसे नुकसान पहुंचा रहे हैं। झुंड में बच्चे भी है जिसके कारण ही हाथी ज्यादा चल नहीं रहे हैं। वन अधिकारियों ने बताया कि हाथी बेला, केशलपुर की ओर जा सकते हैं। इस वजह से यहां के ग्रामीणों को एलर्ट किया गया है। धान के अलावा केला, आम की फसल को भी हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...