कोरबा | कोरबी चौकी अंतर्गत रानी अटारी मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। कोरबी निवासी अमित शर्मा (27) बुधवार की सुबह रानी अटारी गया था। इस दौरान मेन रोड पर एक ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।