पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, केस दर्ज कराया, पुलिस पड़ताल में जुटी
कोरबा | कोतवाली थाना क्षेत्र के गोकुलगंज निवासी अजय कुमार प्रजापति (30) पिता माधव प्रसाद प्रजापति व क्षेत्र में ही रहने वाले अवध किशोर शर्मा (60)पिता कृष्ण प्रसाद शर्मा के बीच पुराने मामले को लेकर विवाद हो गया। फिर विवाद होने पर दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे से भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर अारोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34 के तहत केस दर्ज किया है।