- Hindi News
- National
- जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक
जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक
कोरबा| राज्य शासन ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण (मीसा/डीआईआर राजनैतिक या सामाजिक कारणों से निरूद्ध व्यक्ति) सम्मान निधि नियम 2008 के नियम 15 में संशोधन किया है। सम्मान निधि के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च के स्थान पर 31 दिसंबर 2018 निर्धारित की गई है। अपर कलेक्टर ने बताया कि जिले के ऐसे लोकतंत्र सेनानी जो आवेदन न कर पाए हों वे अब 31 दिसंबर के पूर्व सम्मान निधि के लिए आवेदन कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। यदि पूर्व में आवेदन प्रस्तुत कर दिया गया हो तो पुनः आवेदन प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं है।