पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाजी सैय्यद हुसैन बने ताजी वक्फ समिति के अध्यक्ष

हाजी सैय्यद हुसैन बने ताजी वक्फ समिति के अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| राज्य वक्फ बोर्ड की ओर से संपूर्ण छत्तीसगढ़ में वक्फ संपत्तियों को सुरक्षित व संरक्षित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय वक्फ समितियों का गठन कर सभी वक्फ संपत्तियों का पृथक-पृथक पंजीयन कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत जिले में हाजी सैय्यद हुसैन शहजादा ताजी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। सैय्यद सहजादा हुसैन की अनुशंसा पर कमेटियों का गठन किया गया। सुन्नी मुस्लिम ईदगाह व कब्रिस्तान कमेटी कोरबा के सरपरस्त हाजी सैय्यद हुसैन शहजादा ताजी, मोहम्मद रफीक मेमन, आरिफ खान, हाजी सैय्यद अहमद, मोहम्मद शाकिर, नायब मुतवल्ली अब्दुल रहमान, मोहम्मद फारूख मेमन, सेक्रेटरी नौशाद खान, नायब सेक्रेटरी मोहम्मद अकरम मेमन, अब्दुल रिजवान, खजांची जावेद खान, सदस्य समीर खान, मोहम्मद इब्राहीम खान, इबरार खान, अम्तियाज खान शामिल किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...