पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मॉडल स्कूल जेंजरा में आरटीई के तहत एडमिशन ऑफलाइन

मॉडल स्कूल जेंजरा में आरटीई के तहत एडमिशन ऑफलाइन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरटीई के तहत जहां अन्य स्कूलों में इस बार ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे, वहीं मुख्यमंत्री डीएवी जेंजरा समेत अन्य ब्लॉक के मॉडल स्कूलों में प्रक्रिया ऑफलाइन ही निपटाई जाएगी। जिले में संचालित 5 स्कूलों में प्रत्येक में 25 फीसदी आरटीई व आठ फीसदी सीटों पर शासकीय कोटा के तहत रिक्तता के आधार पर एडमिशन किए जाने के निर्देश शिक्षा विभाग ने जारी किए हैं। आरटीई के तहत कक्षा पहली, केजी-वन या केजी-टू में एडमिशन के लिए गुरुवार से आवेदन पत्र जारी किए जा रहे हैं, जिसे संबंधित डीएवी मॉडल स्कूल या राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की गई है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन मॉडल स्कूलों का संचालन राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) के तहत वर्ष 2011-12 में प्रारंभ किया गया। अनुसूचित जाति व जनजाति तथा आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के होनहार बच्चों को बड़े स्कूलों की तर्ज पर बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने इस स्कूल का कॉन्सेप्ट रखा गया था, जिसके संचालन की जवाबदारी बाद में डीएवी प्रबंधन को दे दी गई। शिक्षा विभाग की देख-रेख में स्कूलों की पढ़ाई सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) शिक्षा प्रणाली से की जा रही। पूर्व में कक्षा छठवीं से स्कूलों में प्रवेश लिया जा रहा था, जिसे बाद में पहली व उसके बाद केजी-वन को प्रारंभिक कक्षा की व्यवस्था लागू कर दी गई। एडमिशन पाने की पात्रता के तौर पर संबंधित बच्चे को उसी विकासखंड का निवासी, पांचवीं कक्षा में ब्लॉक स्तर पर मेरिट अंक सहित बीपीएल कार्ड या अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग का होना मापदंड में शामिल है।

खबरें और भी हैं...