पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना रायल्टी हसदेव नदी से रेत निकालते दो ट्रैक्टर जब्त

बिना रायल्टी हसदेव नदी से रेत निकालते दो ट्रैक्टर जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| हसदेव नदी से बिना रायल्टी के रेत ले जाते दर्री पुलिस ने दो ट्रैक्टर को पकड़ा है। दोनों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। दर्री के प्रगतिनगर, नदियाखार में रेतघाट आवंटित किया गया है। जहां से लोग रायल्टी पटाकर रेत ले जाते हैं। लेकिन कुछ लोग रेत चोरी करने में भी लगे हैं। पुलिस की टीम ने शुक्रवार की सुबह जांच की तो दो ट्रैक्टर बिना रायल्टी पर्ची के ले जाते पकड़े गए। ट्रैक्टर चालक सुनील पटेल व अरूण मंझवार को पकड़ा गया है। दोनों व्यवसायिक प्रयोजन से रेत परिवहन कर रहे थे। रेत को लेकर इस क्षेत्र में कई बार विवाद भी सामने आ चुका है।

खबरें और भी हैं...