- Hindi News
- National
- कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर देशभर में हो रहे महिला अत्याचार का किया विरोध, टीपी चौक पर किया प्रदर्शन
कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर देशभर में हो रहे महिला अत्याचार का किया विरोध, टीपी चौक पर किया प्रदर्शन
देश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में जिला कांग्रेस ने शुक्रवार की शाम कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यालय से टीपी नगर चौक पहुंचे कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला कांग्रेसी भी शामिल थी।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि केन्द्र व राज्य के भाजपा शासनकाल में महिलाओं के साथ गंभीर अपराध व अनाचार की घटनाएं दिनों दिन बढ़ रही है। सरकार महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान देने में असफल साबित हो रही है। महंत ने बताया कि महिलाओं के सुरक्षा और सम्मान को मुद्दा बनाकर केन्द्र में भाजपा ने सत्ता हासिल किया था। अब तक के इनके कार्यकाल में महिलाओं के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यह बेहद ही चिंतनीय व शर्मनाक है। विधायक जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि जम्मू काश्मीर में हुए घटना में गुनहगार व पीड़िता को हिन्दू-मूसलमान की तराजू में सरकार तौल रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में आरोपी भाजपा विधायक का बचाव स्वयं मुख्यमंत्री कर रहे हैं और पीड़ित परिवार न्याय व सुरक्षा के लिए भटक रही है। रामपुर विधायक श्याम लाल कंवर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मीना खलखो, मडकम हिडमे, पेद्दा गेलूर, सारकेगुडा, इलियामारी, आमागुडा, नसबंदी काण्ड, गर्भाश्य काण्ड में माताएं व बहने काल की गाल में समा गई। चांपा विधायक मोती लाल देवांगन ने बताया कि महिलाएं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान की रक्षा के लिए केन्द्र व राज्य सरकार के विफलता के विरोध में आज कैण्डल मार्च किया जा रहा है।
इस मौके पर महापौर रेणु अग्रवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय राजकिशोर प्रसाद, उषा तिवारी, सभापति धुरपाल सिंह कंवर, सुरेन्द्र जायसवाल, करतला जनपद अध्यक्ष धनेश्वरी कंवर, कटघोरा जनपद अध्यक्ष लता कंवर, पूर्व सभापति संतोष राठौर, श्याम सुंदर सोनी, धरम निर्मले, विकास सिंह, सपना चौहान, संतोष लांझेकर, संजय शाह, मो. शाहीद, शाहिदा कुरैशी, मुकेश राठौर, रेखा त्रिपाठी, कुसुम द्विवेदी, राजकुमार अग्रवाल, रामस्वरूप मोदी, हरिश अग्रवाल, बीएन सिंह, प्रशांती सिंह, सुरज दास मानिकपुरी, तनवीर अहमद, इस्तखार अली, मनोरा लकड़ा, दिलीप सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
भाजपा शासनकाल में महिलाओं पर बढ़े अपराध : महंत, घटना को धार्मिक रंग देने का प्रयास कर रही सरकार : अग्रवाल
हाथों में कैंडल और तख्तियां लेकर कांग्रेस नेताओं ने निकाली रैली। सभा में उपस्थित महिलाएं।
भास्कर संवाददाता|कोरबा
देश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में जिला कांग्रेस ने शुक्रवार की शाम कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यालय से टीपी नगर चौक पहुंचे कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला कांग्रेसी भी शामिल थी।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि केन्द्र व राज्य के भाजपा शासनकाल में महिलाओं के साथ गंभीर अपराध व अनाचार की घटनाएं दिनों दिन बढ़ रही है। सरकार महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान देने में असफल साबित हो रही है। महंत ने बताया कि महिलाओं के सुरक्षा और सम्मान को मुद्दा बनाकर केन्द्र में भाजपा ने सत्ता हासिल किया था। अब तक के इनके कार्यकाल में महिलाओं के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यह बेहद ही चिंतनीय व शर्मनाक है। विधायक जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि जम्मू काश्मीर में हुए घटना में गुनहगार व पीड़िता को हिन्दू-मूसलमान की तराजू में सरकार तौल रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में आरोपी भाजपा विधायक का बचाव स्वयं मुख्यमंत्री कर रहे हैं और पीड़ित परिवार न्याय व सुरक्षा के लिए भटक रही है। रामपुर विधायक श्याम लाल कंवर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मीना खलखो, मडकम हिडमे, पेद्दा गेलूर, सारकेगुडा, इलियामारी, आमागुडा, नसबंदी काण्ड, गर्भाश्य काण्ड में माताएं व बहने काल की गाल में समा गई। चांपा विधायक मोती लाल देवांगन ने बताया कि महिलाएं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान की रक्षा के लिए केन्द्र व राज्य सरकार के विफलता के विरोध में आज कैण्डल मार्च किया जा रहा है।
इस मौके पर महापौर रेणु अग्रवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय राजकिशोर प्रसाद, उषा तिवारी, सभापति धुरपाल सिंह कंवर, सुरेन्द्र जायसवाल, करतला जनपद अध्यक्ष धनेश्वरी कंवर, कटघोरा जनपद अध्यक्ष लता कंवर, पूर्व सभापति संतोष राठौर, श्याम सुंदर सोनी, धरम निर्मले, विकास सिंह, सपना चौहान, संतोष लांझेकर, संजय शाह, मो. शाहीद, शाहिदा कुरैशी, मुकेश राठौर, रेखा त्रिपाठी, कुसुम द्विवेदी, राजकुमार अग्रवाल, रामस्वरूप मोदी, हरिश अग्रवाल, बीएन सिंह, प्रशांती सिंह, सुरज दास मानिकपुरी, तनवीर अहमद, इस्तखार अली, मनोरा लकड़ा, दिलीप सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च के बहाने दिखाई एकजुटता
जिला कांग्रेस का प्रदर्शन अचानक ही हुआ। यूपी में हुई घटना के विरोध में गुरुवार की रात कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर लोगों ने पैदल मार्च किया था। इसी तर्ज पर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।