ब्लाक कांग्रेस करतला व कोरबा की बैठक 16 को सुबह 11 बजे
कोरबा| ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोरबा व करतला के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक सुबह 11 बजे ग्राम डुमरडीह फार्म हाऊस में आयोजित है। जिसमें विधानसभा चुनाव व संगठन के विषय में चर्चा की जाएगी। पहले यह बैठक तय थी। लेकिन कांग्रेस के उपवास कार्यक्रम के कारण स्थगित कर दी गई थी। ब्लाक अध्यक्ष अजीत दास महंत व राधेश्याम राठिया ने कांग्रेसजनों को उपस्थित होने कहा है।