पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सहकारी बैंक चोरी के पीछे यूपी बिहार के गिरोह पर संदेह पुलिस टीमें रवाना, लोकल से तार जुड़े होने का संदेह

सहकारी बैंक चोरी के पीछे यूपी-बिहार के गिरोह पर संदेह पुलिस टीमें रवाना, लोकल से तार जुड़े होने का संदेह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदीबाजार के सहकारी बैंक में चोरी के मामले में पुलिस को वारदात के पैटर्न देखकर यूपी-बिहार के गिरोह पर संदेह है। इसके लिए पुलिस टीमों को वहां भेजा गया है। जो इस तरह से वारदात करने वाले गिरोह की जानकारी जुटा रही है। पूर्व में गैस कटर से काटकर चोरी के मामले में गिरफ्तार बदमाशों के जेल में या बाहर होने की जानकारी भी जुटाई जा रही है। ऐसे गिरोह के लोगों के फ्रिंगर प्रिंट भी लेने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे बैंक में छूटे सिलेंडर में मिले फ्रिंगर प्रिंट से मिलाया जा सके। पुलिस को पैटर्न के आधार पर लोकल चोर गिरोह पर कोई संदेह नहीं है। हालांकि बैंक में चोरी करने वाले गिरोह से किसी लोकल व्यक्ति के जुड़े होने की संभावना माना जा रहा है। हालांकि घटना को 3 दिन हो जाने के बाद भी अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

कबाड़ चोर इस गैस कटर से करते हैं पाइप की चोरी
भले ही बड़ी चोरी में जिले के चाेर गैस कटर का इस्तेमाल नहीं करते। लेकिन पूर्व में कबाड़ियों के इशारे पर कबाड़ चोर गैस कटर का इस्तेमाल करके राखड़ डेम के लिए गए पाइप लाइन से काटकर पाइप की चोरी करते रहे हैं। वर्तमान समय में पुलिस की कड़ाई से कबाड़ का कारोबार बंद है। जिससे कबाड़ चोर परेशान चल रहे हैं। ऐसे में पुलिस को कबाड़ चोरों की कुंडली भी खंगालनी चाहिए।

नोट जले या चाेरी हुए पुलिस का संशय अभी भी बरकरार
बैंक के लॉकर में रखे पौने 19 लाख रुपए चोरों के गैस कटर से काटते समय जल गए या फिर चोरी हुए यह संशय बरकरार है। हालांकि चोरी की वारदात होना मानकर पुलिस अभी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हंै। पहले बदमाशों का सुराग हासिल करके उन्हें पकड़ने का प्रयास की जा रही है। दूसरी ओर सहकारी बैंक के उच्चअधिकारी भी मामले की विभागीय जांच के लिए बैंक पहुंच रहे हैं। लॉकर में रखे रकम के संबंध में दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...