पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्राह्मण महासंस्था की बैठक में निर्णय, परशुराम जयंती पर निकलेगी झांकी के साथ पदयात्रा

ब्राह्मण महासंस्था की बैठक में निर्णय, परशुराम जयंती पर निकलेगी झांकी के साथ पदयात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| श्रीराम जानकी मंदिर सीतामणी में अंतरराष्ट्रीय ब्राम्हण महासंस्था की सभा हुई। जिसमें ब्राम्हण एकता, समरसता व उत्थान के लिए एकजुटता पर बल दिया गया। 18 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती पर झांकी के साथ वाहन रैली व पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। पदयात्रा रामजानकी मंदिर सीतामणी से शुरू होगी। मुख्य मार्ग होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर, सीएसईबी चौक से आईटीआई चौक, सुभाष चौक पहुंचेगी। ओपन थिएटर घंटाघर में आरती, पूजन का कार्यक्रम रखा गया है। समाज के सभी समुदाय के लोग झांकी में शामिल होंगे। इस मौके पर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर पुरोहित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वेदभूषण द्विवेदी, महासचिव शिवानंद झा, प्रदेश सचिव उमाशंकर दुबे, जिलाध्यक्ष हेमंत दुबे, जिला महासचिव भूपेन्द्र शुक्ला शास्त्री, निरंजन तिवारी, नागेन्द्र शर्मा, पिन्टू तिवारी, अतुल मिश्रा, मणीशंकर मिश्रा, राममूर्ति दुबे, अरुण शर्मा, विष्णु शंकर मिश्रा, बाहमण महिला मंडल की संस्थापिका सुधा झा, ममता मिश्रा, पूनम तिवारी, राखी पाण्डेय उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...