पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तबला वादक कुणाल व उनके छात्र बैंकाक में हुए सम्मानित

तबला वादक कुणाल व उनके छात्र बैंकाक में हुए सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| हिन्दुस्तान आर्ट एण्ड म्यूजिक सोसायटी कोलकाता, विश्व हिन्दू परिषद थाईलैंड व आर्य समाज बैंकाक के संयुक्त तत्वावधान में 15वां अंतर्राष्ट्रीय म्यूजिक फेस्टिवल बैंकाक के फास्टर अंतर्राष्ट्रीय स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया गया था। जिसमें जिले के प्रसिद्ध तबला वादक व केएन कालेज के सहायक प्राध्यापक कुणाल दासगुप्ता ने अपने छात्रों के साथ प्रस्तुति दी। साथ ही लेक्चर डेमोस्ट्रेशन व कार्यशाला में भी उन्होंने शिरकत की। छत्तीसगढ़ से कुणाल दासगुप्ता सहित उनके दो छात्र उर्मिला मानिकपुरी को गायन व तरणदास को तबला वादन में प्रथम स्थान अर्जित करने पर सम्मानित किया गया है।

खबरें और भी हैं...