पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर जयंती पर स्वाभिमान रैली बौद्धविहार से आज, सभी समाजों के लोग होंगे शामिल

अंबेडकर जयंती पर स्वाभिमान रैली बौद्धविहार से आज, सभी समाजों के लोग होंगे शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत र| बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की 187 वीं जयंती पर शहर में स्वाभिमान रैली निकाली जाएगी। जो 14 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे तक्षशिला बौद्धविहार मुड़ापार से शुरू होगी। शहर में भ्रमण के बाद डॉ. अंबेडकर ओपन थिएटर में सभा आयोजित है। जिसमें मूल निवासी समाज के प्रमुख, श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समाज के प्रमुख शामिल होंगे।

यह जानकारी संयुक्त आयोजन समिति के अध्यक्ष ओपी सिंह खुसरो, संयोजक सुनील पाटले व सचिव वरूण धृतलहरे ने शुक्रवार को तिलक भवन में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि स्वाभिमान रैली गुरुघासीदास चौक, टीपी नगर, सीएसईबी चौक, बुधवारी, आिदवासी शक्तिपीठ, घंटाघर, कोसाबाड़ी, सुभाष चौक होते हुए डॉ. अंबेडकर ओपन आडिटोरियम पहुंचेगी। अतिथि छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग समाज के अध्यक्ष विष्णु बघेल, रघुनंदन साहू, सुन्नी मुस्लिम समाज लुथरा शरीफ के अध्यक्ष अकलाख खान, जेवरा गोंड महासभा के सभापति सेवकराम मरावी, सातगढ़ समाज के उपाध्यक्ष शिवनारायण कंवर, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष सीआर राज, सतनामी समाज के अध्यक्ष एसके बंजारा, आरएस मार्को, डॉ. जयपाल सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को चित्रकला, निबंध, रंगोली, क्विज व भाषण प्रतियोगिता हुई।

समारोह की जानकारी देते हुए संयुक्त आयोजन समिति के सदस्य।

खबरें और भी हैं...