पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 सौ तालाबों को भरने दायीं तट नहर में छोड़ा पानी, हाइडल प्लांट में बिजली उत्पादन बढ़ेगा

3 सौ तालाबों को भरने दायीं तट नहर में छोड़ा पानी, हाइडल प्लांट में बिजली उत्पादन बढ़ेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी शुरू होते ही पानी की मांग बढ़ने लगी है। तालाबों को भरने के लिए दायीं तट नहर से 350 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बायीं तट नहर से भी पानी छोड़ा जाएगा। इसके लिए बांगो के नीचे स्थापित हाइडल प्लांट को दो घंटे की बजाए 6 घंटे चलाया जा रहा है। इससे बिजली उत्पादन भी बढ़ेगा। नहरों में पानी छोड़ने से शहर के 25 हजार से अधिक आबादी को निस्तारी के लिए पानी मिलेगा।

बांगो बांध में अभी 61 फीसदी के करीब पानी का भराव है। रबी फसल के लिए पानी नहीं छोड़ने के कारण जलस्तर बेहतर है। पिछले 5 साल से रबी फसल के लिए पानी नहीं दिया जा रहा है। दायीं तट नहर में पानी छोड़ने का लाभ शहर के आसपास बस्तियों के लोगों को मिलेगा। साथ ही जांजगीर, अकलतरा, शिवरीनारायण तक पानी पहुंचेगा। अभी एक सप्ताह तक पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया है। बाद में डिमांड बढ़ने पर समय बढ़ाया जा सकता है। बायीं तट नहर शहर के बीच से गुजरी है। इसकी वजह से राताखार, तुलसीनगर, 15 ब्लाक, पंप हाऊस, इमलीडुग्गू, संजय नगर, सीतामणी क्षेत्र के लोगों को निस्तारी के लिए पानी मिलेगा। बांगो बांध के नीचे 120 मेगावाट का हाइडल पावर प्लांट है। जिसमें 40-40 मेगावाट की तीन यूनिट है।

शहर के 25 हजार से अधिक आबादी को निस्तारी के लिए मिलेगा पानी
बागो बांध से 300 से अिधक तालाब भरने के लिए पानी छोड़ा गया है। इससे बिजली भी बनेगी।

नहर लाइनिंग का काम चालू
बायीं तट नहर में नहर लाइनिंग का काम कराया जा रहा है। अभी 12 करोड़ से अधिक का काम जारी है। हर साल गर्मी के समय पानी छोड़ने के कारण मरम्मत कार्य बंद करना पड़ता है। इसकी वजह से ही इस बार देरी से पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया। दायीं तट नहर में भी लाइनिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते पानी छोड़ने में कुछ देरी हो सकती है।

300 से अधिक तालाब भरेंगे
नहरों से 300 से अधिक तालाबों को भरा जाता है। साथ ही करतला ब्लाक से होकर जांजगीर-चांपा गई सोन नदी में भी पानी जाता है। गर्मी के समय यह नदी सूख जाती है। एनीकट में ही पानी रहता है। पिछले साल नदी में पानी भरने के लिए नहरों को खोल दिया गया था। पिछले साल पानी की समस्या अधिक होने के कारण मार्च में ही पानी दिया गया था।

पानी की मात्रा आगे बढ़ाई जाएगी
हसदेव दर्री बरॉज उप संभाग के एसडीओ एसएन साय ने बताया कि पानी की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी। बायीं तट नहर से भी पानी छोड़ने की तैयारी की जा रही है। बांगो में पानी बढ़ाने कहा गया है। निस्तारी के लिए पानी की कमी नहीं होगी। अभी एक सप्ताह तक पानी छोड़ा जाएगा। इससे लोगों की पानी की समस्या दूर हो जाएगी। गर्मी में उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...