- Hindi News
- National
- श्रेया महिला मंडल सिलाई सेंटर में दे रही नि:शुल्क प्रशिक्षण, प्रमाण पत्र बांटे
श्रेया महिला मंडल सिलाई सेंटर में दे रही नि:शुल्क प्रशिक्षण, प्रमाण पत्र बांटे
कोरबा| महिलाओं को स्वावलंबन बनाने की दिशा में श्रेया महिला मंडल गेवरा क्षेत्र प्रयास कर रही है। इसके लिए गेवरा में महिला मंडल की ओर से उषा सिलाई सेंटर प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है। जहां क्षेत्र में रहने वाली महिलाएं सिलाई का नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हंै। श्रेया महिला मंडल गेवरा की अध्यक्ष संध्या श्रीनाथ के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को श्रेया महिला मंडल ने सिलाई सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 15 महिलाओं को प्रमाण पत्र, बेंच व सिलाई टूल्स प्रदान किया। इस दौरान रीता राजू , बोनानी बंदोपाध्याय, सुपर्णा मित्रा, ज्योति प्रसाद, बघेल, मेहता, अनिता वर्मा सहित श्रेया महिला मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।