खड़ी हाइवा से बाइक टकराई, घायल युवक इलाज के लिए रायपुर रेफर
कोरबा| कुसमुंडा थाना अंतर्गत कुचैना गांव निवासी परमेश्वर (30) गुरुवार की देर शाम अपने गांव से बाइक में सवार होकर रलिया जा रहा था। इस दौरान मार्ग में सड़क किनारे खड़ी हाइवा से उसकी बाइक टकरा गई। घटना में परमेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भिलाईबाजार अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां डाक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति देखकर उसे रायपुर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को प्रारंभिक पतासाजी में यह जानकारी मिली कि बाइक चालक परमेश्वर घटना के समय नशे में था। पुलिस मामले में जांच कर रही है।