तनाव में आकर युवक ने खाया कीटनाशक, फिर परिजनों को बताया
कोरबा| दर्री थाना अंतर्गत गोपालपुर के समीप बरेड़ीमुड़ा निवासी प्रकाश (25) ने शुक्रवार की सुबह घर में कीटनाशक खा लिया। फिर परिजनों को उसने तनाव की वजह से आत्महत्या की नियत से कीटनाशक खा लेने की जानकारी दी। पहले तो परिजन उसके बात को मजाक समझ रहे थे लेकिन जब थोड़ी देर बाद उसकी तबियत बिगड़ने तब परिजन गंभीर हुए। एंबुलेंस में उसे जिला अस्पताल दाखिल कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। युवक किस वजह से तनाव में था इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।