पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुसमुंडा क्षेत्र के आदर्शनगर में किराना दुकान में सट्‌टा खेलते 4 लोग गिरफ्तार

कुसमुंडा क्षेत्र के आदर्शनगर में किराना दुकान में सट्‌टा खेलते 4 लोग गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुसमुंडा क्षेत्र के आदर्शनगर में किराना दुकान में सट्‌टा खेलते 4 लोग गिरफ्तार

कोरबा|
कुसमंंुडा थाना क्षेत्र में सट्‌टा का कारोबार चल रहा था। इसकी सूचना थाना प्रभारी अम्र्बोश कुजुर को मिली थी। जिसके बाद सट्टेबाजों को पकड़ने मुखबिर लगाया गया था। गुरुवार को मुखबिर से उन्हें मनगांव चौक के आर्दशनगर में एक किराना दुकान के सामने सट्‌टा चलने की खबर मिली। थाना प्रभारी कुजूर ने स्टाफ के साथ पेट्राेलिंग करते हुए वहां पहुंचे। जहां पहुंचने पर किराना दुकान के सामने लोगों की भीड़ थी। जिसमें शामिल लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ा। जिनमें से 4 लोग जीवनदास, जगदीश कुकरेजा, सुरेश दास व राजू महती सट्‌टा-पट्‌टी लिखकर बुकिंग लेने वाले निकले। उनके पास से क्रमश: 1230, 980, 1570 व 330 रुपए समेत सट्‌टा-पट्‌टी व अन्य सामान जब्त किया गया।

खबरें और भी हैं...