पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लंबित एरियर्स सहित अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा, स्टेंडराइजेशन कमेटी की बैठक की संभावना 21 को

लंबित एरियर्स सहित अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा, स्टेंडराइजेशन कमेटी की बैठक की संभावना 21 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोल इंडिया में स्टेंडराईजेशन कमेटी के बैठक जल्द होने की संभावना है। इस मीटिंग में दसवां वेतन समझौता में लिए गए निर्णयों को अमलीजामा पहनाने इस मीटिंग मंे निर्णय लिया जाएगा। जिसमें लंबित एरियर्स भुगतान का मसला सहित अन्य मुद्दे शामिल रहेंगे। कोयला कर्मचारियों को भी इस मीटिंग के जल्द होने का इंतजार है। संभावना जताई जा रही है कि 21 अप्रैल को कमेटी की बैठक हो सकती है। प्रबंधन इसकी तैयारी में जुट गई है।

जेबीसीसीआई-10 या दसवां वेतन समझौता के तहत 3 लाख से अधिक कोयला कर्मचारियों के वेतन बढ़ोत्तरी सहित अन्य सुविधाओं पर निर्णय लिया गया है। जिसकों अमली जामा पहनाने स्टेंडराइजेशन कमेटी का गठन किया गया है। दसवां वेतन समझौता के बाद भी कोयला कर्मचारियों की कई तरह की शिकायतें हैं। जिसमें एरियर्स भुगतान का मुद्दा भी शामिल है। महिला वीआरएस, चिकित्सा, पेंशन सहित अन्य मुद्दे शामिल हैं। कोल इंडिया व उसकी सहायक कंपनियों में काम करने वाले कोयला कर्मचारियों को वेतन समझौता के बाद दीपावली त्यौहार के समय बोनस के साथ ही एरियर्स की पहली किश्त के तौर पर 50000-50000 रुपए दिए गए थे। एरियर्स की शेष राशि अगली किश्त में जल्द देने की बात कही गई थी। लेकिन 6 माह बीत जाने के बाद भी अब तक कोयला कर्मचारियों को एरियर्स की लंबित राशि का नहीं मिली है।

मार्च के पहले हफ्ते बनाई थी कमेटी, अब पहली बैठक
कोल इंडिया अपेक्स जेसीसी की बैठक दिल्ली में सीआईएल के प्रभारी चेयरमैन गोपाल सिंह की अध्यक्षता में मार्च के पहले सप्ताह में हुई थी। जिसमें जिसमें जेबीसीसीआई-10 के तहत टेंडराइजेशन कमेटी (मानकीकरण समिति) के गठन का निर्णय लिया गया था। कोयला मजदूरों के वेतन समझौता व अन्य लाभ पर फैसले के लिए जेबीसीसीआई का गठन कोल इंडिया में किया जाता है।

एनसीएल के सीएमडी सिन्हा हैं कमेटी के चेयरमैन
कमेटी के कोल इंडिया के डायरेक्टर (पी एंड आईआर) आरपी श्रीवास्तव मेंबर आॅफ सेक्रेटरी होंगे। अन्य अधिकारियों में ईसीएल के डायरेक्टर पर्सनल केएस पात्रो, एसईसीएल के निदेशक कार्मिक आरएस झा, सीसीएल से आरएस महापात्रो, डब्ल्यूसीएल से संजय कुमार, एमसीएल से एलएन मिश्रा, बीसीसीएल से आरएस महापात्रा, सीएमपीडीआई से एके चक्रवर्ती, एनसीएल के डायरेक्टर पर्सनल, एससीसीएल के जे पवित्रन कुमार जय, जीएम (एमपीएंडआईआर) सीआईएल के डीजे नायक शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...