आज डॉ. अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम
कोरबा| जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर में 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम आयोजित है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय राजकिशोर प्रसाद व उषा तिवारी ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई, पार्षदगण सहित कांग्रेस परिवार के पदाधिकारी व सदस्यों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है।