- Hindi News
- National
- चरामेति कम्युनिटी एजुकेशन की नई कार्यकारिणी गठित, दीपक जिला प्रभारी व विमल बने सचिव
चरामेति कम्युनिटी एजुकेशन की नई कार्यकारिणी गठित, दीपक जिला प्रभारी व विमल बने सचिव
चरामेति कम्युनिटी एजुकेशन की नई कार्यकारिणी गठित, दीपक जिला प्रभारी व विमल बने सचिव
कोरबा| चरामेति कम्युनिटी एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रैनिंग इंस्टीट्यूशन फॉर यूथ सोसाइटी के कोरबा ईकाई की नई कार्यकारिणी गठित की गई है। साथ ही सोसाइटी ने आगे की सेवा गतिविधियों के लिए रणनीति बना ली है। गठित कोरबा इकाई में जिला प्रभारी दीपक साहू बनाए गए हैं। सचिव विमल सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष भास्कर जायसवाल, सहसचिव अनिता साहू, हरीश साहू को बनाया गया है। इकाई मंे क्षेत्रीय प्रभारी के रूप में पाली का दायित्व सौरभ पटेल, दीपका अरविंद सोनी, तिलकेजा किशन साव, भैसमा अमित कौशिक, उमरेली फलेश पाण्डेय शामिल किए गए हैं।